भाद्रपद के तीसरे रविवार को गातोड़जी मंदिर में दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की लम्बी कतार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयसमंद  समीपवर्ती वीरपुरा गांव में स्थित मुख्य धाम लोकदेवता श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर में भाद्रपद के तीसरे रविवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ नजर आई। जहां भक्तों ने कतार में खड़े होकर दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया और परिवार की सुख शाँति की मन्नतें मांगी। भाद्रपद का तीसरा रविवार होने से सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही इस दौरान गातोड़ जी मंदिर जयकारों से गूंज उठा। उदयपुर चित्तोड़गढ़ राजसमंद सलूम्बर डूंगरपुर बांसवाड़ा गुजरात मध्य प्रदेश से आये दर्शणार्थीयों ने दर्शन का लाभ लिया

रिपोर्टर  दिनेश शर्मा जयसमंद

और पढ़ें

error: Content is protected !!