
सामाजिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहेबैठक में चावण्ड, कातनवाड़ा, बंडोली, केउड़ी, निम्बोदा, सैपूर, नया सराड़ा, नीमच, केजड़, कछोटा, मायर व सराड़ा सहित दर्जनभर गांवों के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने हिस्सा लिया। समाज के उत्थान और संगठन को सशक्त बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में आपसी एकता और भाईचारा बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।कार्यक्रम को समाज के प्रमुख धूलजी पटेल भिण्ड चावण्ड, सरस डेयरी के
पूर्व अध्यक्ष पूंजालाल पटेल केजड़, सेवानिवृत्त आरआई वीरेन्द्र पटेल कातनवाड़ा, माँ आंजना कुलदेवी सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष हीरा लाल पटेल चावण्ड, वर्तमान अध्यक्ष नाथूलाल पटेल मायर, सह सचिव कैलाश पटेल नीमच, सरदार पटेल सेना के सुनील नेजपुर तथा समाजसेवी डाया लाल पाटीदार ने संबोधित किया।WhatsApp us