
जन्मदिन के उपलक्ष में उनके निवास स्थान पर एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ से पधारे साहित्यकार कवि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमृत ‘वाणी’ थे । अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश’सूरज’ ने की । साहित्य
परिषद के साहित्यकारों कवियों ने चंद्र प्रकाश द्विवेदी को फूलमाला पहनाकर तथा द्विवेदीजी द्वारा अपनी धर्मपत्नी को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। साहित्य परिषद द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर तस्वीर भेंटकर उनके जन्मदिन के उपलक्ष में बधाई दी गई l साथ ही साहित्य परिषद की सदस्य अलका सोलंकी को भी उनके द्वारा पूर्व में मनाये गये जन्मदिन के उपलक्ष में पुष्प गुच्छ तथा राधा कृष्ण की सुंदर तस्वीर भेंटकर उनका भी सम्मान किया गया l
WhatsApp us