सलूम्बर सलूम्बर, 27 अगस्त 2025:
गणेश चतुर्थी के शुभ पर्व पर सलूम्बर जिले के सभी गाँवों और शहरों में भक्तों ने बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की। हर ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों की गूंज सुनाई दी, और वातावरण भक्ति में सराबोर हो गया सुबह से ही श्रद्धालु भगवान गजानन की मूर्तियों को सजाने और पंडालों को सजाने में लगे रहे। पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बप्पा की पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया स्थानीय युवाओं की टीमों ने सजावट और सुरक्षा व्यवस्था को बखूबी संभाला। पर्यावरण के प्रति जागरूकता रखते हुए कई स्थानों पर इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की स्थापना की गई जिससे पर्व शांतिपूर्ण और भव्य रूप से मनाया जा सका। गांवों से लेकर शहर तक भक्तों में उत्साह का माहौल बना रहा गणेश चतुर्थी का यह पर्व अगले दस दिनों तक चलेगा, जिसके अंत में श्रद्धालु विधिवत पूजा कर गणपति बप्पा का विसर्जन करेंगे गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!” के जयघोष से सलूम्बर जिला भक्तिमय हो उठा