घटना के 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा बॉडी का रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर झल्लारा। सलूंबर जिले के झल्लारा क्षेत्र से बड़ी खबर पायरा गांव के निवासी और समोड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक जो प्रतिदिन की भांति विद्यालय जा रहे थे और रास्ते में सरणी नदी पर बने पुल को पार करते हुए पानी के साथ उनकी मोटरसाइकिल और वह दोनों बह गए। सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला मय टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने यह खबर मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद में रेस्क्यू के दौरान उनकी मोटरसाइकिल मिली लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। मौके पर जिला अधीक्षक राजेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे।24 घंटे बाद कल देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि नजदीक के एनीकेट के पास में एक बॉडी दिखी है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को पानी से बाहर निकाला। बॉडी की पहचान की पुष्टि होने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सलूंबर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सलूंबर जिला अस्पताल से दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी।
संवाददाता नाथू लाल सालवी 

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’