पंचायत समिति भवन को लेकर फिर उठा मामला, ग्रामीणों में रोष,दी आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयसमंद l पंचायत समिति के भवन को लेकर सोमवार को जयसमंद नायब तहसीलदार जयसमंद तुलसीराम मीणा, विकास अधिकारी दयाचंद यादव, भू अभिलेख अधिकारी मावा लाल मीणा द्वारा भवन के लिए आवंटित भूमि के छोड़कर अन्यंत्र भूमी को लेकर दो तीन जगहों का निरीक्षण किया जिसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष व्यापत हो गया ग्रामीणों ने बताया की लम्बे संघर्ष के बाद जयसमंद को पंचायत समिति का दर्जा मिला है जगह आवंटित हो गयी और तत्कालीन सरकार द्वारा भूमि पूजन भी कर दिया लेकिन कुछ राजनितिक दबाव और ठेकेदार की मनमर्जी के कारण इसका भवन अन्य स्थान पर निर्माण करवाना चाहते है जिससे ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया l ग्रामीणों ने बताया की वर्तमान मे उपतहसील कार्यालय और पंचायत समिति कार्यालय के लिये आवंटित भूमि एक ही मार्ग पर है जिससे यहाँ की जनता को सरकारी कार्यों के लिए अलग अलग भटकना नहीं पड़ेगा जिससे ग्रामीण जनता का समय और धन दोनों की बचत होगी पूर्व में भी सहायक अभियंता कार्यालय पलोदडा तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पिलादर में संचालित हो रहा है इधर मेवल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को पंचायत समिति भवन के आवंटित स्थान पर निर्माण होकर अन्य गांव में निर्माण होने की सूचना पर जनप्रतिनिधियों ने जन आंदोलन की चेतावनी दी वही दूसरी और स्थानीय वीरपुरा और गातोड़ ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधी, समाजसेवी और ग्रामीणों ने पंचायत समिति भवन को आवंटित स्थान पर निर्माण को लेकर लामबंद होते हुए सावंरियाजी मंदिर में आपात बैठक आयोजित करते हुए विचार विमर्श किया गया और आज पंचायत समिति मे सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन रखा गया जिसके बाद सलूम्बर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपकर जनहित में आंदोलन करने का निर्णय लिया जायेगा l इधर वर्तमान में पंचायत समिति उपतहसील भवन में संचालित है इस अवसर पर वीरपुरा सरपंच गोता मीणा, गातोड़ सरपंच हमीरलाल मीणा, समाजसेवी जवाहर लाल मीणा,पन्नालाल शर्मा, शांतिलाल मीणा भाजपा देहात उपाध्यक्ष युवा एसटी मोर्चा , खेमराज मीणा, खेमराज पटेल, प्रदीप मेहता, प्रकाश मीणा, खेमराज डांगी देवीलाल मीणा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे

रिपोर्टर दिनेश शर्मा जयसमंद

और पढ़ें

error: Content is protected !!