सलूम्बर जिले के रघुनाथपुरा पोस्ट देवगांव पंचायत समिति झल्लारा के निवासी भगवानलाल पिता दामाजी मीणा का घर भारी बारिश के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना अनुसार घर बिल्कुल ही समतल भूभाग में बदल गया ओर करीब 30000 हजार का सामान मलवे के नीचे आ गया। भैंस के लिए घास का भूसा रखा हुआ था वह भी इस घटना के बाद मिट्टी के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही आस पास के परिजन पहुंचे मौके पर। बहुत बड़ी जनहानि होने से टली।