प्रताप माध्यमिक विद्यालय सलूंबर में 69 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खो खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में 69 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खो खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति एवं शिक्षा समिति सदस्य सोहनलाल चौधरी ने उद्बोधन के दौरान सभी प्रतिभागियों से मोबाइल की अपेक्षा मैदानी खेलों को प्राथमिकता देने की अपील की। प्रताप माध्यमिक विद्यालय सलूंबर की मेजबानी में आयोजित जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के आयोजक विद्यालय के प्रशासक अनिल राव ने बताया कि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सलूंबर कमलेश पटेल के द्वारा की गई।अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नगर मंडल प्रतिनिधि वेणी राम सुथार, कृष्णकांत पानेरी, लव व्यास प्रशासक लव कुश शिक्षण संस्थान, नरेंद्र सुथार महामंत्री भाजपा मंडल, कपिल मेहता पर्यवेक्षक टूर्नामेंट, कमलेश शर्मा उप जिला शिक्षा अधिकारी ( खेल) प्रारंभिक शिक्षा, देवीलाल गोखले सभा अध्यक्ष वाकपीठ शारीरिक शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा,
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश लोहार तथा स्टाफ साथी राहुल खटीक, निर्मल सालवी, मोहसीन अली संगीता राव, रीना, भाविका, प्रियंका, जुगनू, जीत कुवर, सीमा, हेतल, सुनीता प्रियंका ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत तथा अभिनंदन पगड़ी , उपरने व तिलक के द्वारा किया।
टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक रूपलाल मीणा के द्वारा अतिथियों को टूर्नामेंट की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में कुल 22 दल तथा छात्रा वर्ग में कल 23 दलो के सहित 540 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मैच छात्र वर्ग में न्यू लुक वेली टोडा तथा लालपुरिया के मध्य खेला जाएगा । इसी क्रम में छात्रा वर्ग में गतोडा तथा विद्यानिकेतन खेराड के बीच खेला जाएगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने सभी अतिथियों आभार प्रदर्शन किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।
मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियो को शपथ तथा ध्वजारोहण के साथ उद्घाटन की घोषणा करते हुए टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेश कुमार चाष्टा ने किया।

रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूम्बर

और पढ़ें

error: Content is protected !!