खुदरा किराना व्यापार संघ का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन कोटा में संपन्न”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
 उदयपुर  जिलें में खुदरा किराना व्यापार संघ का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन कोटा में संपन्न”* व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु विधायक शांतिलाल धारीवाल व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया ज्ञापन”अतिथियों ने समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा”*राजस्थान प्रदेश खुदरा किराना व्यापार संघ का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन कोटा में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए व रामविलास जैन को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें उदयपुर संभाग से प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री सूर्य प्रकाश खमेसरा, संगठन मंत्री विरेंद्र चित्तौड़ा एवं प्रचार मंत्री योगी अशोक जैन को बनाया गया।संघ के प्रचार मंत्री योगी अशोक जैन ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में खुदरा व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर मंथन करके उनके समाधान हेतु विस्तृत विचार विमर्श किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व विशिष्ट अतिथि विधायक (कोटा उत्तर) शांतिकुमार धारीवाल थे।संघ के प्रदेश महामंत्री सूर्य प्रकाश खमेसरा ने कहा कि दोनों अतिथियों को समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में कृषि उपज मंडियों में 0.50% यूजर टैक्स लगाया गया है, उसे पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की गई। विधायक (कोटा उत्तर) शांतिकुमार धारीवाल ने कहा कि आपकी अधिकांश मांगे सही है उनको मैं विधान सभा में उठाऊंगा।मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप दिल्ली आएं व संबंधित मंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा
 
और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’