दशकों से रह रहे कृषकों को उनकी भूमि से विस्थापन करने विरोध में सौंपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के इसरवास टावरान डईला में लगभग 150 वर्षों से रह रहे तथा कृषि कर अपना जीविकोपार्जन कर रहे लोगों को विस्थापित किए जाने के विरोध में उपखंड अधिकारी सलूंबर को ज्ञापन सौंपा।उक्त भूमि पर रह रहे सभी लोग अनुसूचित जनजाति से है और सभी गरीब मजदूर है।राजस्थान सरकार तथा केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत पास मकान इसी भूमि पर बनाए गए है जिससे यदि इन्हें विस्थापित किया जाता है तो ये सभी लोग बेघर हो जाएंगे।उक्त भूमि जिसमे अपनी जीवनभर की कमाई लगा कर इन किसानों ने न केवल उपजाऊ बनाया साथ ही इस पर कृषि में लिए कुएं खुदवाए।वर्तमान में इस भूमि पर फसल भी है जिसे सरकारी कर्मचारियों द्वारा विस्थापन का हवाला देकर नष्ट किया जा रहा है।किसानों ने दावा किया है कि उक्त भूमि के पास उच्च अधिकारियों द्वारा जमीन खरीदी गई है और उसकी कीमत ओर उपयोगिता को बढ़ाने के लिए किसी ओर जमीन पर पास हुए खेल मैदान ओर पुलिस लाइन को यह बनाने की कवायद चल रही है।इस मामले ओर विस्थापन करने की कोई पूर्व जानकारी किसी को नहीं दी गई।इस सभी मामलों को लेकर सभी पीड़ित परिवार उपखंड अधिकारी सलूंबर के समक्ष प्रस्तुत हुए और अपनी व्यथा को ज्ञापन के माध्यम से पेश किया ओर उक्त मामले में अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की,साथ ही कार्यवाही नहीं होने पर पूर्णकालिक धरना देने की चेतावनी भी दी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!