श्यामपुरा में जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेमारी पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा में 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग की 69 वीं जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का समापन समारोह जिला परिषद सदस्य विजयराम कलासुआ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बंशीलाल मीणा ने की। अति विशिष्ट अतिथि सेमारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ एवं विशिष्ट अतिथि रामचन्द्र सोनी, पूर्व सरपंच अमृतलाल पटेल, पूर्व प्रधान गौतमलाल पटेल, पर्यवेक्षक ओम प्रकाश गुर्जर पीईईओ कुराड़िया, राम निवास पीईईओ चंदौड़ा, प्रधान निर्णयक नाथूलाल पटेल, नारायण मेहता शारीरिक शिक्षक थे।संस्था प्रधान भागीरथ सिंह राठी द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं सम्मान किया गया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चन्द्र शेखर चौबीसा द्वारा खेल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें 17 वर्ष छात्रा में एकलव्य मॉडल स्कूल सराड़ा विजेता एवं उपविजेता राउमावि काकरवली रहा। 19 वर्ष छात्रा में प्रताप उमावि चावंड विजेता एवं उपविजेता एकलव्य मॉडल स्कूल सराड़ा रहा।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी भामाशाहों तथा सेवा निवृत्त होने वाले शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र प्रसाद वैष्णव एवं दामोदर चौबीसा का उपराणा, पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। व्याख्याता गजेन्द्र कुमार गर्ग द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक चन्द्र प्रकाश जैन ने किया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!