विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय परिसर में विज्ञान मेला आयोजित किया गया जिसमें छठी से दसवीं तक 118 के भैया बहनों ने हर्षोल्लास से अपनी रचनात्मक और वैज्ञानिक विचारो से विभिन्न विषयों पर प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के सलूम्बर नगर में 18 सितंबर 2025 को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय परिसर में विज्ञान मेला आयोजित किया गया जिसमें छठी से दसवीं तक 118 के भैया बहनों ने हर्षोल्लास से अपनी रचनात्मक और वैज्ञानिक विचारो से विभिन्न विषयों पर प्रदर्शन भाग लिया। विभिन्न विषय विद्युत चुंबकीय क्षेत्र, सौर ऊर्जा, जीवाश्म ईंधन, खाद्य संरक्षण, जल प्रबंध एवं प्रदूषण पर नियंत्रण, संवेदक, नवाचार पर प्रदर्श बनाए। विज्ञान मेला का उद्घाटन प्रबंध समिति अध्यक्ष
महोदय श्री कृष्णकांत जी पानेरी, उपाध्यक्ष श्री लीलाधर जी व्यास एवं ,श्री प्रमोद जी बाहेती एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल जी भोई द्वारा किया गया। इसके उपरांत निर्णायक किशोर वर्ग के श्री निलेश जी मूंदड़ा, मीनल जी आमेटा एवं बाल वर्ग में विपुल जी मीणा एवं दामिनी जी वैष्णव ने सभी प्रदर्श का का मूल्यांकन कर परिणाम की घोषणा की।
विज्ञान मेला के आयोजन में अभिभावकों ने सभी प्रदर्श का अवलोकन किया। अतिथियों का धन्यवाद स्टाफमय संस्था प्रधान श्री लवजी दवे द्वारा किया गया। उक्त जानकारी विज्ञानाचार्य श्री जिनेश शाह ने दी

संवाददाता गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!