शिक्षा और साहित्य जगत में बढ़ा राजसमंद का गौरव वीणा वैष्णव ‘रागिनी’ को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में संभाग संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
राजसमंद। शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली वीणा वैष्णव ‘रागिनी’ को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में उदयपुर संभाग संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा झुंझुनूं में आयोजित संगठन के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन के दौरान की गई।

इस नियुक्ति के साथ ही राजसमंद जिले सहित साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। वीणा वैष्णव लंबे समय से शिक्षा, साहित्य और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वर्तमान में वे साकेत साहित्य संस्थान की अध्यक्ष के रूप में भी विभिन्न साहित्यिक आयोजनों और रचनात्मक गतिविधियों का सफल संचालन कर रही हैं।

साकेत साहित्य संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस नियुक्ति को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि वीणा वैष्णव के नेतृत्व कौशल, संगठन क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण का लाभ अब व्यापक स्तर पर मिलेगा। संस्थान को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

वीणा वैष्णव को मिली इस नई जिम्मेदारी पर साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं साकेत साहित्य संस्थान ने भी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए इसे संस्था के लिए सम्मान का विषय बताया है।

 रिपोर्टर अन्नू राठौड़” रुद्रांजली”

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान