जनजाति सुरक्षा मंच राजस्थान जिला सलूंबर की प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में जनजाति बंधुओ ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में  विद्या निकेतन डाल चौराहा सलूंबर में जनजाति सुरक्षा मंच की प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ थावरचंद  डामोर सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक ने की।तथा मुख्य अतिथि गुमान सिंह  डामोर पूर्व सांसद रतलाम झाबुआ मध्य प्रदेश, विशिष्ट अतिथि  कालू सिंह  मुजाल्दा केंद्रीय सदस्य मध्य क्षेत्र संयोजक मध्यप्रदेश और डॉ मन्ना लाल  रावत सांसद उदयपुर लोकसभा और श्री जगदीश  कुलमी प्रदेश संगठन मंत्री, श्री लालू राम  कटारा जनजाति सुरक्षा मंच प्रदेश संयोजक, बसंत  मीणा जिला संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच,  गोविंद  पटेल बनोडा समाजसेवी बनोडा,  पूंजीलाल  मीणा बेडावल सहसंयोजक जनजाति सुरक्षा मंच सलुम्बर बतौर अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जनजाति महापुरुषों के चित्र पर माला दीप प्रज्वलन करने के पश्चात दिवंगत हुए पूर्व जनजाति मंत्री  नंदलाल  मीणा प्रतापगढ़ को श्रद्धांजलि दी गई।तत्पश्चात प्रदेश संयोजक  लालू राम  कटारा ने जनजाति सुरक्षा मंच की प्रस्तावना रखते हुए मंच द्वारा किए गए कार्यों का विवरण बताते हुए कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त अतिथियों का स्वागत उद्बोधन प्रदान किया। गुमान सिंह  डामोर ने जनजाति समाज की प्रकृति पूजा एवं पूर्वजों की विरासत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं वर्तमान में जनजाति समाज में चल रही अराष्ट्रीय गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रकाश डाला गया।  कालू सिंह  मुजाल्दा ने जनजाति सुरक्षा मंच गठन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए वर्तमान में पूरे देश में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डीलिस्टिंग के संबंध में बताते हुए जनजाति समाज धर्मांतरित होकर जनजाति का लाभ ले रहे हैं ऐसे धर्मांतरित लोगों को डीलिस्टिंग किया जाए । विशिष्ट अतिथि सांसद सा  डॉ मन्नालाल रावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि ब्लॉक स्तर, पंचायत स्तर, ग्राम स्तर पर जनजाति सुरक्षा मंच की टोली बनाकर समाज के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाए तथा जनजाति सुरक्षा मंच को सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाया जाए ।इसके सहयोग में मैं पूर्ण रूप से संलग्न रहते हुए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा । डॉक्टर थावरचंद जी डामोर ने वन अधिकार, पेसा कानून व जनजाति क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक सभी को अवगत कराया। प्रदेश संगठन मंत्री  जगदीश  कुलमी ने आगामी आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस संगोष्ठी के कार्यक्रम में सलूंबर ब्लॉक जयसमंद ब्लॉक सेमारी, सराडा तथा झल्लारा ब्लाक के साथ लसाडिया ब्लॉक से भी जनजाति के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सहयोग कर्ता और भामाशाहों का प्रदेश मंत्री रमेश गर्ग ने साधुवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार प्रकट किया। संगोष्ठी में मदन लाल  गर्ग रठौड़ा भगवतीलाल  मीणा गांवडापाल, गोतमलाल मीणा अम्लोदा, प्रेमशंकर  केजड़, नानालाल पटेल ढाकरडा, वैशालाल  मीणा, हीरालाल  मोडीया, अमर सिंह  मीणा, सुरेंद्र सिंह , जिला महिला प्रमुख लक्ष्मी मीणा, दिनेश  मीणा केजड़, धर्मचंद  लसाडिया केशव लाल  मीणा आम्बावडली, चतुर्भुज  आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जनजाति सुरक्षा मंच के सदस्य  बाबूलाल मीणा कानपुंरा करावली ने किया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!