कृषि कार्य के दौरान खेत पर जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर सराड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर काम कर रहे एक वृद्ध किसान की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महुड़ी निवासी वालजी पुत्र मन्ना जी (उम्र 73 वर्ष) रोज़ाना की तरह सुबह अपने खेत पर काम करने गए थे। खेत में कार्य करते समय उन्हें किसी जहरीले जीव ने काट लिया। काटने के कुछ ही देर बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़ेपरिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे तुरंत वालजी को झाडोल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर सराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंपा।

रिपोर्टर दिनेश शर्मा

और पढ़ें

error: Content is protected !!