रूण्डेड़ा में शिवमहापुराण कथा हनुमान अवतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़/ क्षेत्र के निकट ग्राम रूण्डेड़ा के मेनारिया समाज के नोहरे में आयोजित चार दिवसीय शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथाव्यास पंडित माणकचंद मेनारिया ने श्रद्धालुओं को गोपेश्वर महादेव, भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान गणपति एवं कार्तिकेय जन्म, हनुमान अवतार, गणेशजी के विवाह के प्रसंग में कार्तिकेय के क्रॉच पर्वत पर जाने तथा महादेव के नारी रूप धारण कर गोकुल पधारने जैसे रोचक और प्रेरक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के प्रसंगों के दौरान भावविभोर होकर जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
मोतीलाल भट्ट ,लक्ष्मी लाल मेघावत, गोपीलाल मेनारिया ने बताया कि यह आयोजन मंशापूर्ण महादेव व्रतधारियों की ओर से किया गया,lआयोजन में मुख्य रूप से उदयलाल भट्ट, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया, सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे lकथा के समापन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सांगावत,सेवानिवृत्त अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल मेनारिया, रिटायर्ड एसआई लक्ष्मीलाल मेनारिया,, उपाध्यक्ष अर्जुन मेहता, अधिवक्ता सुरेशचंद्र मेनारिया, पूर्व सरपंच सोहनलाल मेनारिया, पूर्व सरपंच बद्रीलाल हरजोत सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!