सलूंबर। अवैध बायोडीजल के भंडारण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत जीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह माय टीम और थाना टीडी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । इस दौरान अवैध रूप से बायोडीजल बेचते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। और मौके से दो टैंक में भरा 440 लीटर बायोडीजल जप्त किया है। sc,st सेल के पुलिस उपाधीक्षक महिपाल सिंह और थाना अधिकारी टीडी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने टीडी की नाल स्थित रामदेव होटल के पास दबिश् की । यहां एक भूमिगत टैंक पर पेट्रोल पंप मशीन लगाकर वाहनों में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ भरा जा रहा था। मशीन पर स्पष्ट रूप से बायोडीजल लिखा था और यह मशीन स्थाई रूप से लगाई गई थी । जिस पर अमाउंट रेट और मात्र की डिस्प्ले लगी थी । पुलिस टीम ने मौके पर रसद अधिकारियों प्रवर्तन अधिकारी डॉक्टर निशा मुंद्रा और सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर श्रवनपुरी को बुलाया। टीम ने भूमिगत टैंक से पेट्रोलियम पदार्थ बाहर निकाला और दो लोहे के ड्रामे में भरा जिसकी कुल मात्रा 440 लीटर पाई गई। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम बनोड़ा सलूंबर निवासी नवीन प्रकाश पुत्र मोहनलाल बताया ।उसने बताया कि वह यह पेट्रोलियम पदार्थ दस्तक कंपनी से लाकर अवैध रूप से बेच रहा था। बायोडीजल का अवैध भंडारण और बिक्री दंडनीय अपराध होने के कारण पुलिस ने नवीन प्रकाश को तत्काल गिरफ्तार कर लिया