एनडीपीएस प्रकरण में सात माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा (सलूंबर)।
जिला पुलिस अधीक्षक सलूंबर श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में झल्लारा पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में सात माह से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारलाल मीणा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत सलूंबर श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में, थानाधिकारी थाना झल्लारा श्री धर्मेंद्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में, आरोपी शंकरलाल पिता गांगाजी मीणा निवासी कांट, थाना गींगला, जिला सलूंबर को गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने अपने खेत में अफीम की अवैध खेती की थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला, सउनि गंगाराम, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल गुलशन शामिल रहे।सलूंबर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय तथा आमजन में विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!