विप्र फाउंडेशन प्रदेश संगठन का दीपावली स्नेह मिलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर/ आज विप्र फाउंडेशन उदयपुर (जोन 1A) द्वारा श्रीजी विहार वाटिका परशुराम चौराहा उदयपुर में प्रदेश संगठन द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलकाता से पधारे विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा थे।
प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पालीवाल ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके विप्र मंगल प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री के के शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल, राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य ओम जोशी, फिल्म निर्माता व अभिनेता देव मेनारिया, प्रदेश अध्यक्ष जोन डॉ.नरेंद्र पालीवाल, प्रदेश महामंत्री राकेश जोशी, प्रदेश महिला संरक्षिका कुसुम शर्मा, महिला रोजगार, शिक्षा व उत्पीड़न प्रकोष्ठ की संयोजिका अर्चना शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा मंचासीन थे।
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का मेवाड़ी पगड़ी, शॉल,उपरणा एवं स्मृति चिन्ह द्वारा अभिनंदन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने जोन 1A की प्रमुख गति विधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए समाज के सुख दुःख के अवसर पर सभी ब्राह्मण समाजों एवं संगठनों से एकता के साथ मिलकर साथ देने का आह्वान किया।
अभिनेता देव मेनारिया की रिलीज होने वाली फिल्म बिहू अटैक के पोस्टर का विमोचन किया गया l
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने विप्र फाउंडेशन संस्था के महत्वपूर्ण प्रकल्पों — श्री परशुराम ज्ञानपीठ भवन, जयपुर (सेंटर फॉर एक्सीलेंस), अरुणाचल प्रदेश में स्थापित होने वाली भगवान परशुराम जी की 54 फीट ऊँची प्रतिमा, समाज के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण जन शासन मित्र योजना, ई लाइब्रेरी आदि पर प्रकाश डाला I
सुशील ओझा ने उदयपुर जोन की गतिविधियों एवं योजनाओं की सराहना करते हुए उदयपुर ईकाई को सबसे श्रेष्ठ ईकाई बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री के के शर्मा, पूर्व विधायक मावली धर्मनारायण जोशी, महिला प्रकोष्ठ से अर्चना शर्मा ने भी उद्बोधन प्रदान किया।
विप्र फाउंडेशन के जिला संरक्षक चन्द्रशेखर मेहता”आजाद ने बताया कि 16 वर्ष की सर्व समाज के हित मे की गई गतिविधियो से विप्र फाउंडेशन पूरे देश के साथ-साथ अब विदेश में भी सेवा कार्य कर रहा है l
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पालीवाल ने किया l

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!