

स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित “पंच परिवर्तन कार्यक्रम” के तहत संघ साहित्य का विमोचन भी किया गया। मंचासीन संतों की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह अत्यंत श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।इस के बाद राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर ध्यानयोगी उत्तम स्वामी जी ने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए। दर्शन के बाद राष्ट्रीय संत उत्तम स्वामी जी का मंदिर कार्यालय में मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने उपरणा ओढ़ाकर भगवान का महाप्रसाद एवं तस्वीर भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। अध्यक्ष वैष्णव ने राष्ट्रीय संत उत्तम स्वामी को मंदिर इतिहास एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी उपस्थित थे lWhatsApp us