
बताया गया कि तीनों बच्चे दोपहर के समय कुएँ पर स्नान करने गए थे। इस दौरान एक बच्चे का पैर फिसलने से वह कुएँ में जा गिरा, उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चे भी कुएँ में गिर पड़े। देखते ही देखते तीनों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना झल्लारा पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों को जिला चिकित्सालय सलूम्बर की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्रार्थी चोगा मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
धोलाकंकर गांव में इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर व्याप्त है और ग्रामवासी गहरे दुख में हैं।WhatsApp us