भदेसरिया भैरवनाथ मंदिर की आधारशिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़/ निकट के गाव मेवाड़ के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ भदेसरिया भैरवनाथ मंदिर के नवीनीकरण की आधारशिला व शिला पूजन समारोह राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर ध्यान योगी उत्तम स्वामी जी ईश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में हवन, पूजा एवं भव्य शोभायात्रा से हुई। तत्पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया। भैरवनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष औंकारनाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अनेक संत-महंत मंचासीन रहे, जिनमें प्रमुख रूप से— पीर योगी रामनाथ महाराज (भरतरी गुफा एवं बगलामुखी धाम उज्जैन), पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य महाराज (गोपाल आश्रम, बड़ी सादड़ी), पीठाधीश्वर दरियानाथ (सुखानंद तीर्थ), महंत लालनाथ योगी, महंत मीठालाल चित्तौड़ा (सगस बावजी), कुंवर सुशील चित्तौड़ा (कल्लाजी बावजी सगस, कल्याण शक्तिपीठ मंडी की नाल, उदयपुर) सहित अनेक संत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर ध्यानयोगी श्री श्री उत्तमस्वामी जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म हमारी जीवनशैली का आधार है। इसकी रक्षा, प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक व्यक्ति को सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने भैरवनाथ मंदिर के नवनिर्माण हेतु सभी भैरव भक्तों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित “पंच परिवर्तन कार्यक्रम” के तहत संघ साहित्य का विमोचन भी किया गया। मंचासीन संतों की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह अत्यंत श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।इस के बाद राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर ध्यानयोगी उत्तम स्वामी जी ने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए। दर्शन के बाद राष्ट्रीय संत उत्तम स्वामी जी का मंदिर कार्यालय में मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने उपरणा ओढ़ाकर भगवान का महाप्रसाद एवं तस्वीर भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। अध्यक्ष वैष्णव ने राष्ट्रीय संत उत्तम स्वामी को मंदिर इतिहास एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी उपस्थित थे l

रिपोर्टर चंद्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!