धोलाकंकर गांव में कुएँ में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत झल्लारा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। थाना झल्लारा क्षेत्र के ग्राम धोलाकंकर में रविवार को स्नान करने गए तीन मासूम बच्चों की कुएँ में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतकों में लोकेश पुत्र रूपलाल मीणा (11 वर्ष), माया पुत्री चोखा मीणा (13 वर्ष) तथा खुशबू पुत्री चोखा मीणा (10 वर्ष) निवासी धोलाकंकर गटेड शामिल हैं।बताया गया कि तीनों बच्चे दोपहर के समय कुएँ पर स्नान करने गए थे। इस दौरान एक बच्चे का पैर फिसलने से वह कुएँ में जा गिरा, उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चे भी कुएँ में गिर पड़े। देखते ही देखते तीनों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना झल्लारा पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों को जिला चिकित्सालय सलूम्बर की मोर्चरी में रखवाया गया है।प्रार्थी चोगा मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सूर्यास्त होने के कारण रविवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। पुलिस ने बताया कि सोमवार प्रातः सूर्योदय के पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।धोलाकंकर गांव में इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर व्याप्त है और ग्रामवासी गहरे दुख में हैं।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!