विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का विशाल रक्तदान महाअभियान आज सलूंबर में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर / मानवता की सेवा और समाज कल्याण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आज 4 नवंबर 2025, मंगलवार को एक भव्य एवं विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन राजकीय चिकित्सालय परिसर, बस स्टैंड सलूंबर में किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों युवाओं, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य “रक्तदान — महादान” के भाव को साकार करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सके। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर इस पुन्य कार्य में सहभागी बनें।यह आयोजन न केवल मानवता की मिसाल बनेगा, बल्कि समाज में सेवा, एकता और संगठन की भावना को भी सशक्त करेगा।

 संवाददाता गोपाल सुथार सलूंबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!