रातों-रात टेम्पो में लगी भीषण आग, वाहन जलकर हुआ खाक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर/ सराड़ा।उपखंड क्षेत्र के ग्राम झाड़ोल में शनिवार देर रात एक टेम्पो में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललित पुत्र कालू लाल गर्ग, निवासी गांव झाड़ोल, तहसील सराड़ा, जिला सलूंबर ने अपना टेम्पो (RJ-27-PB-8979) घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। रात्रि में खाना खाने के दौरान अचानक टेम्पो में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते टेम्पो पीछे का भाग पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया।
ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक टेम्पो का पीछे का भाग पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टेम्पो में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!