सांगावास गांव में शराब की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना नगदी और शराब की बोतले गायब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवगढ़ सांगावास स्थित रोड से 500 मीटर की दूरी पर स्थित शराब की दुकान लाइसेंसी भंवर सिंह है जिसकी सांगावास में शराब की दुकान है जिसमें सेल्समैन प्रकाश प्रजापत बीती रात 8:30 बजे दुकान बंद कर कर अपने घर चला गया सुबह जो दुकान खोली तो पता चला दुकान की दीवार में बड़ा हॉल कर अंदर घुस कर चोरों ने महंगी शराब की बोतलें एवं नकदी(गला) गायब मिला यह सब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें चोर नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस जांच कर रही है गांव में रात्रि को कई बार ऐसी घटना हो चुकी है कुछ दिन पूर्व एक महिला की गले की चैन लूट ली गई यह सब देखते हुए चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

संवाददाता हीरालाल देवगढ़

और पढ़ें

error: Content is protected !!