ग्राम पंचायत मानपुर में चोरी की कोशिश, जागरूक ग्रामीणों से बची वारदात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानपुर (सलूंबर)। ग्राम पंचायत मानपुर–चकाकीपडू–मैनरोह क्षेत्र में चोरी की वारदात की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात लगभग 11:30 बजे ग्राम मानपुर–चकाकी में सड़क किनारे बनी दुकानों पर कुछ अज्ञात लोग पिकअप गाड़ी लेकर पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोरों ने चाय की दुकान के पास रखे करीब एक क्विंटल से अधिक वज़न वाले लोहे के टी स्टोल को उठाने का प्रयास किया। इसी दौरान आवाज़ सुनकर पड़ोसी और आसपास के लोग जाग गए, जिससे चोर पिकअप लेकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने पास की एक दुकान का बैनर भी फाड़ दिया घटना के कुछ समय बाद भोजावर फली भगाना क्षेत्र में भी चोरी की कोशिश की सूचना मिली, जहां घर के आंगन में रखी डिश एंटीना को अज्ञात लोग निकालकर ले गए।
लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्री गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!