सलूंबर। रुद्र वाहिनी संघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त योगी प्रकाशनाथ जी महाराज ने संगठन के समर्पित एवं सक्रिय रुद्र सेवक श्री मनोहर सिंह नानगा पुत्र श्री देवी सिंह जी नानगा को रुद्र वाहिनी संघ, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
महन्त योगी प्रकाशनाथ जी महाराज ने बताया कि मनोहर सिंह नानगा लंबे समय से संघ के सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
महन्त जी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सिंह नानगा अपने कार्यकाल में संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे तथा रुद्र वाहिनी संघ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।