ग्राम पंचायत गीगंला में साथिन गीता गर्ग की अगुवाई में हुई जाजम बैठक — स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर, महिलाओं ने लिया शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में ग्राम पंचायत गीगंला। ग्राम पंचायत गीगंला में साथिन गीता गर्ग के नेतृत्व में जाजम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव की महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी विस्तृत
जानकारी दी गई। साथिन गीता गर्ग ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज की नींव है, इसलिए प्रत्येक महिला का दायित्व है कि वह अपने घर-परिवार में स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाए।
बैठक के दौरान महिलाओं को हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छ पानी के उपयोग, पोषक आहार, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे स्वयं स्वस्थ रहेंगी और दूसरों को भी स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम में कंकुबाई, मोवनीबाई, सुगनाबाई, धुलीबाई, चम्पाबाई, कमलाबाई, भंवरीबाई, कनकीबाई, रेखाबाई, सोवनीबाई सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
साथिन गीता गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब आमजन उनमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे गांव में स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करें।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!