सलूम्बर में जनजातीय संस्कृति प्रदर्शनी का आयोजन जिला कलेक्टर ने किया अवलोकन, बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़े का हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में मनाए जा रहे भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़े के तहत बुधवार को सलूम्बर में एक जिला स्तरीय जनजातीय संस्कृति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला कलेक्टर परिसर में लगाई गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश मीना तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, लोककला और जीवनशैली की आकर्षक झलक प्रस्तुत की गई।
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा कि यह प्रदर्शनी जनजातीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास से आमजन को परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा—
 “भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत के प्रेरणा पुंज हैं। उनके जीवन से हमें सामाजिक चेतना, संघर्ष और नेतृत्व के गुण आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है।”

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!