थाना झल्लारा में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में झल्लारा। थाना परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को थाना झल्लारा परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों, पुलिस मित्रों, सीएलजी मेंबरों एवं मोतबीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
थाना परिसर में सभी उपस्थितजन ने मिलकर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया। गीत की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।
पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!