एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रेमनगर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजाति गौरव वर्ष के अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रेमनगर में जिला स्तरीय कला, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती शांता देवी तथा विशेष अतिथि जिला कलेक्टर श्री अभिषेक मीना रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे छात्र-छात्राओं एवं आगंतुकों द्वारा तैयार प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। 5 बजे मुख्य अतिथियों का आगमन और 5:10 बजे आसन ग्रहण
सम्पन्न हुआ। इसके बाद 5:20 बजे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ किया गया।
5:30 बजे स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम का विशेष आकर्षण—“आदि किरण” पुस्तक का लोकार्पण—मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर
द्वारा किया गया। यह पुस्तक जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और साहित्य पर आधारित महत्वपूर्ण संकलन है।
फिल्म शो के दौरान 5:45 से 6:25 बजे तक दर्शकों ने जनजातीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित प्रेरक दृश्यावलियों का अवलोकन किया।
शाम 6:30 से 8 बजे तक आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में एकलव्य विद्यालय, EMRS सराड़ा, सलूम्बर और लसाड़िया के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। आदिवासी लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत तथा सामाजिक संदेशों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।
रात 8:10 बजे कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।
मुख्य अतिथि श्रीमती शांता देवी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनजातीय गौरव, संस्कृति एवं परंपराओं के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होते हैं।
विशेष अतिथि जिला कलेक्टर श्री अभिषेक मीना ने सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!