उदयपुर, 17 नवम्बर 2025। महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर में भर्ती मोहनलाल पिता गंगाराम गर्ग, निवासी हाल मुकाम आलपुर, के ऑपरेशन के दौरान अचानक अतिरिक्त रक्त की आवश्यकता पड़ गई। परिवारजनों द्वारा उपलब्ध रक्त पर्याप्त न होने से स्थिति गंभीर हो गई और परिजन चिंतित हो उठे।आपात स्थिति में परिवार ने हिन्दू जागरण मंच सलूम्बर के जिला संयोजक एवं गोरक्षक श्री शंकरलाल भोई से सहायता की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही भोई ने सेवाभावी सहयोगियों से संपर्क किया और उदयपुर टीम को तत्काल सक्रिय किया।केवल 50 मिनट में सेवाभावी युवा
शंभुनाथ
एवं शिवनाथ
महाराणा भूपाल अस्पताल पहुँच गए और तुरंत रक्तदान कर दिया। दोनों युवाओं के त्वरित सहयोग से मरीज़ को आवश्यक रक्त मिल सका और उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रक्त उपलब्ध होते ही परिवारजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने दोनों युवाओं तथा समस्त सहयोगी टीम के प्रति हृदय से आभार जताते हुए कहा—
“समय पर रक्तदान कर किसी की जान बचाना ही सच्चा परमार्थ है। सेवा का यही सर्वोत्तम रूप है।”