सलूंबर। हिन्दू जागरण मंच सलूंबर जिले की जिला स्तरीय बैठक रविवार, 14 दिसंबर को विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के खंड एवं नगर स्तर के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन के साथ किया गया।
बैठक में चित्तौड़ प्रांत के प्रचार प्रमुख किशन जी सोनी एवं प्रांत युवा आयाम प्रमुख देवेन्द्र सिंह चुंडावत ने मार्गदर्शन प्रदान किया। किशन सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज अनेक अंतरराष्ट्रीय
षड्यंत्रों का सामना कर रहा है, जिनके माध्यम से राष्ट्रविरोधी शक्तियां समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा पद्धति को राष्ट्रप्रेम और संस्कृति से जोड़ते हुए युवा पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा युवाओं से नशा, अवैध गतिविधियों, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे षड्यंत्रों से सतर्क रहने का आह्वान किया।
प्रांत युवा आयाम प्रमुख देवेन्द्र सिंह चुंडावत ने गांव, नगर और भूमि सुरक्षा विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। जिला संयोजक शंकरलाल भोई ने जिले की वार्षिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी साझा की तथा सामाजिक समरसता के भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।जिला कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक के रूप में दुर्गेश शर्मा, रतनसिंह राजपूत एवं दीपमाला चौहान को दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेश जोशी, बंशीलाल खटीक, कैलाश मेघवाल, रघु रेबारी, कैलाश भोई, प्रकाशनाथ एवं गोवर्धन सुथार शामिल हैं।
जिला संपर्क प्रमुख पंकज नागदा, युवा वाहिनी प्रमुख अशोक सालवी, विधि प्रमुख राकेश पुर्बिया, आर्थिक व्यवस्था संतोष राठौड़, प्रचार प्रमुख पारसनाथ, कार्यालय प्रमुख गौरव वैष्णव, मीडिया प्रमुख देवानंद दमामी तथा सह मीडिया प्रमुख विनोद गर्ग नियुक्त किए गए। नगर संयोजक ऋषभ सेठ द्वारा नगर कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। नगर सह संयोजक जितेन्द्र लोहार, पार्थ लोहार एवं शांति लाल सुथार बनाए गए। नगर कार्यकारिणी सदस्यों में दिलीप टेलर, महेन्द्रनाथ, महेश सोलंकी, हिम्मत गांछा, छगनलाल भोई, राजकुमार गर्ग, राकेश गर्ग एवं विजय सुथार को दायित्व दिया गया। नगर संपर्क प्रमुख भव्यराज सिंह, युवा वाहिनी प्रमुख मनीष लोहार, सह प्रमुख प्रकाश मीणा, सुरक्षा-सम्मान आर्ची शाह, विधि प्रमुख जितेन्द्र मीणा, सूचना संग्रह जितेन्द्रनाथ एवं विकास गर्ग तथा स्वावलंबन में महेन्द्रनाथ को दायित्व सौंपा गया।
ईसरवास खंड के लिए मनोहर जी प्रजापत को संयोजक एवं राहुल सिंह राजपूत को सह संयोजक नियुक्त किया गया। विधि प्रमुख राकेश पुर्बिया ने सभी दायित्ववान सदस्यों से तन-मन से अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया। अंत में सह संयोजक दुर्गेश शर्मा ने प्रांत, जिला एवं नगर स्तर से आए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।