सलूम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। रोजड़े (वन्यजीव) के शिकार की सूचना पर थाना झल्लारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी के आदेशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतन चावला एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत सलूम्बर श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी जय किशन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्रकरण संख्या 252/25 अंतर्गत धारा 325 बीएनएस, 9/51 वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 तथा 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से शिकार के दौरान प्रयुक्त 02 टोपीदार बंदूकें एवं 04 छुर्रे जब्त किए हैं। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस टीम:
थानाधिकारी जय किशन, सउनि गंगाराम, हैडकांस्टेबल गोपाल (विशेष भूमिका), साहिर अहमद, अशोक कुमार, कांस्टेबल नीरज (विशेष भूमिका), धर्मेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, चालक वीरेन्द्र सिंह, मयंक एवं हिमांशु।