सलूम्बर जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत झल्लारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतन चावला एवं पुलिस उप अधीक्षक श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में, थानाधिकारी जय किशन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 253/25 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में आरोपी अशोक पिता नारिया मीणा (21) निवासी कालाखेत देवला, थाना पारसोला, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी दिलीप सोनी, निवासी भबराना, थाना झल्लारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (RJ-27 AJ-1014) रात में घर के बाहर खड़ी थी, जो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
आरोपी को अनुसंधान पश्चात न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम:
थानाधिकारी जय किशन, सउनि पुंजीलाल मीणा, कांस्टेबल कपिल सुथार (विशेष भूमिका), पुष्पेन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र सिंह।