सलूंबर। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को पंचायत समिति सभागार, सलूंबर में राज्य स्तरीय ‘किसान सम्मेलन विकसित खेती, समृद्ध किसान’ का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिलेभर से लगभग 200 किसान सम्मेलन में शामिल हुए। सीधा प्रसारण के माध्यम से किसानों को सरकार की कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, नवीन तकनीकों, उन्नत बीज, सिंचाई व्यवस्थाओं एवं किसान हितैषी नीतियों की जानकारी दी गई।
विधायक शांता देवी मीणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों की शंकाओं का समाधान किया और योजनाओं की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और किसानों ने इसे उपयोगी बताया।