कलेक्ट्री में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ @150 का स्वर, अधिकारियों ने किया सामूहिक गायन जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा— वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 23 जनवरी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्री परिसर के वीसी कक्ष में “वंदे मातरम् @150” कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि माँ भारती के प्रति श्रद्धा, समर्पण और स्वतंत्रता संग्राम की चेतना का प्रतीक है। यह गीत हमें देशभक्ति, त्याग और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता है।
जिला कलेक्टर ने कहा कि आज के समय में आवश्यकता है कि हम वंदे मातरम् को केवल गाने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे देश के प्रति ईमानदारी, समाज के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के रूप में आत्मसात करें।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्री के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सामूहिक गायन से परिसर देशभक्ति के भावों से ओतप्रोत हो गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!