भावी एवं युवा मतदाताओं के लिए प्री–एनवीडी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सादड़ी (पाली), 23 जनवरी। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर श्री आशापुरा कॉलेज, जोबा रोड सादड़ी में शुक्रवार को भावी एवं युवा मतदाताओं के लिए प्री–एनवीडी (Pre National Voters’ Day) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें मताधिकार के महत्व से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य, समस्त स्टाफ, विद्यार्थीगण एवं जोबा के बीएलओ श्री प्रवीण कुमार मालवीय के निर्देशन में उपस्थित सभी ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। शपथ के माध्यम से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर युवा मतदाताओं द्वारा निबंध, भाषण, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान, जागरूक मतदाता बनने तथा लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी विद्यार्थियों से आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में मतदाता जागरूकता फैलाने की अपील की।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!