सलूंबर जेल में मानवता की मिसाल: बंदियों को बांटे कंबल, विवायो संस्था का सेवा भाव एसपी राजेश यादव ने किया वितरण, समाज को दिया संवेदनशीलता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर  जिला कारागार सलूंबर में ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में विवायो संस्था के सहयोग से जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में बंदियों को कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान एसपी राजेश यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने विवायो संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर कारागार प्रशासन से अधिकारी मुकेश डामोर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं विवायो संस्था की ओर से राजेश बी. मेहता, मुकेश सोनी, राजकुमार नागदा सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे। बीएल गर्ग सहित अन्य कारागार कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बताया गया कि विवायो एक अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था है, जिसका मूल मंत्र “सेवा ही धर्म है”। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, दवा वितरण एवं कंबल वितरण जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था से जुड़े राजू भाई नागदा और मनीष भाई सोनी ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और जरूरतमंदों की सहायता करना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
यह कार्यक्रम समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भाव से सशक्त समाज निर्माण का सकारात्मक संदेश देकर संपन्न हुआ।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’