16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सलूम्बर में सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO व सुपरवाइजर सम्मानित, राजस्थान में प्रथम स्थान का श्रेय टीमवर्क को – कलेक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवधेश मीणा ने की।
समारोह में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा सर्वश्रेष्ठ ईएलसी विद्यालय एवं महाविद्यालयों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. कलेक्टर) डॉ. दिनेश राय सापेला रहे। उन्होंने सम्मानित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण में किए गए उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोकतंत्र को मजबूत करने में इनकी अहम भूमिका रही है।
राज्य में प्रथम स्थान का श्रेय BLO टीम को – कलेक्टर
कलेक्टर अवधेश मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सलूम्बर जिला पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा, जिसका श्रेय बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना को जाता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों ने बिना किसी मानसिक दबाव के अपेक्षा से बेहतर कार्य किया है और भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
मतदाता दिवस की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई, जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का आयोजन अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल प्रभारी दिनेश चन्द्र पाटीदार के निर्देशन में किया गया।
ये रहे मौजूद
समारोह में एसडीएम सुरेश कुमार लसाड़िया, एसडीएम दिनेश चन्द्र आचार्य, नायब तहसीलदार गिंगला रोडी लाल मीणा, नायब तहसीलदार जयसमंद तुलसीराम मीणा, जिला निर्वाचन अनुभाग प्रभारी फिरोज अली सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!