झल्लारा।सलूंबर जिले के भबराना गांव में आज गिरदावर सर्किल स्तर पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग (ग्रुप-1) राजस्थान सरकार के निर्देशों की पालना में आयोजित किया गया, जिसके तहत जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ऐसे विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
शिविर का उद्देश्य ग्राम 2026 सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना रहा। शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित हो रहे इन विशेष शिविरों के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सलूंबर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार विभाग/उप निदेशक उद्यान विभाग सलूंबर एवं उप निदेशक कृषि विस्तार विभाग सलूंबर को सहायक नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्राम पंचायत भबराना में आयोजित इस शिविर में मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं शिविर प्रभारी जगदीश मीणा, आरआई शांतिलाल, प्रशासक केशवलाल मीणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह, प्रगति प्रचार अधिकारी एवं सहायक शिविर प्रभारी मनोज मीणा, सहायक कृषि अधिकारी नटवरलाल अहारी, कृषि पर्यवेक्षक विजयपाल डामोर एवं सचिन गरासिया, पशुधन सहायक जयंतीलाल पारगी, कनिष्ठ सहायक भगवतीलाल मीणा, लैम्प्स व्यवस्थापक जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया तथा मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।