सलूंबर जिले के आसपुर के समीप महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रसिद्ध सोम कमला आंबा डेम पर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और विशेष आरती का आयोजन किया गया। पुजारियों के साथ भगवान शिव का दुग्ध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
मंदिर परिसर के बाहर लगे भव्य मेले में आसपास के गांवों और शहरों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मेले में , खिलौनों की दुकानें, हस्तशिल्प वस्तुएं और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से चला जिसमें स्थानीय लोगों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। व महाप्रसाद भी रखा गया
पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। स्वच्छता का ध्यान महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित भव्य मेले ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने इसे यादगार आयोजन बताते हुए अगले वर्ष और अधिक भव्य आयोजन की कामना की। लोगो का कहना हे के भगवान शिव का पुराना मंदिर सोम कमला आंबा डेम में पानी होने से इस मंदिर व मूर्ति की स्थापना डेम के पास पहाडि पर किया गया