हिन्दू जागरण मंच टीम के साथियों ने प्रभु निवास आश्रम खीरावाड़ा में रंगोत्सव मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में बरोड़ा ग्राम पंचायत में खीरावाड़ा आज होली के दूसरे दिन धुलेड़ी का पावन पर्व प्रभु निवास आश्रम, खीरावाड़ा में श्रद्धा, स्नेह और अपनत्व के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।
आश्रम की नटखट और सभी की लाडली नीलू, जिनका कुछ समय पूर्व निधन हो गया था, उन्हें सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा रंग लगाकर उन्हें प्रेमपूर्वक स्मरण किया गया।
वातावरण भावुक क्षणों से भर उठा।
इसके पश्चात आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को गुलाल लगाकर धुलेड़ी की शुभकामनाएँ दी गईं। प्रभुजनों ने भी स्नेहपूर्वक सभी को गुलाल लगाकर उत्सव की आनंदमयी परंपरा निभाई। पूरा परिसर प्रेम, आत्मीयता और उल्लास से ओतप्रोत रहा।
जिन परिवारजनों के लिए अपने बुजुर्गों की देखभाल कर पाना संभव नहीं हो पाता, ऐसे प्रभुजनों की सेवा में समर्पित रमीला बेन एवं मुकेश जी निस्वार्थ भाव से उनकी देखरेख कर रहे हैं। उनकी इस सेवा भावना के लिए उन्हें हृदय से साधुवाद एवं अभिनंदन।
रंगोत्सव का यह आयोजन सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण बना।

और पढ़ें

error: Content is protected !!