होली पर मातम: सराड़ा थाने के जवान की सड़क हादसे में गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सराड़ा थाने में कार्यरत कांस्टेबल प्रवीण मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ऋषभदेव थाना क्षेत्र में धागा मिल के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल प्रवीण मीणा ड्यूटी से संबंधित कार्य के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान देर रात सड़क पर हुए हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।  हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस विभाग में शोक,

नहीं मनाई जाएगी होली

इस दुखद घटना के चलते आज पुलिस विभाग होली का पर्व नहीं मनाएगा। अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद है और एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

         रिपोर्टर दिनेश शर्मा

          विज्ञापन

यही हमारी मंगलकामना है इस पावन अवसर पर 56 मण्डल अध्यक्ष, अमरा भाई पटेल  की ओर से आप सभी सलूम्बर जिला वासियों को ढेरों शुभकामनाएँ।आइए, इस होली पर हम सब मिलकर रंगों की तरह रिश्तों को भी और गहरा बनाएं,मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता का संदेश फैलाएं।
एक बार फिर आप सभी को होली और धुलेटी की                            हार्दिक बधाई।
🌸 शुभ होलीमंगलमय धुलेटी 🌸
जय हिंद!

और पढ़ें

error: Content is protected !!