सलूंबर जिले के नौली गांव में होली पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार रात ठोल-नगाड़ों की गूंज और लोगो के जयकारों के बीच विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। विभिन्न मोहल्लों से बोरिया फला जगावत लिमडी पावटी धोलाधावड़ा सोलामंगरी व मुख्य गांव के लोगों की भीड़ जुटी रही पंडितों द्वारा शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की गई। महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने अवतार लेकर अत्याचारी हिरण्यकशिपु का अंत किया था। इसी कथा की स्मृति में हर वर्ष होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन के साथ ही रंगों के त्योहार होली की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाएंगे।जिसमें रामसिंह कृष्णावत दलपत सिंह कृष्णावत नानूराम मीणा सरपंच भूतपूर्व सरपंच रूपलाल मीणा पूना राम मीणा रमेश सुथार देवीलाल पटेल गौतमलाल मीणा रूपलाल मीणा लालगिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे बड़ी ही सुरक्षा व शांति पूर्वक सभी के आने के बाद गैर नृत्य कर होली का दहन होली चौक नौली पर दहन किया गया