सिपुर गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी सिपुर गांव में होलिका पूजन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव के मुख्य चौक पर विधि-विधान से होलिका पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
पंडितों द्वारा शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर होलिका दहन की तैयारी की गई। ग्रामीणों ने गेहूं की बालियां और नई फसल की उपज अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने होली के महत्व बताया
होलिका पूजन के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गांव में होली को लेकर खासा उत्साह है और रंगों के पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। यह जानकारी तुलसी राम सेवक ने दी

रिपोर्ट हितेश सुथार नौली

और पढ़ें

error: Content is protected !!