सलूंबर में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, विजेता टीम के लिए भव्य ट्रॉफी का अनावरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को विजेता टीम के लिए तैयार की गई भव्य ट्रॉफी का जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने विधिवत अनावरण किया। ट्रॉफी का अनावरण होते ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन माध्यम होती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा और खेलों के प्रति युवाओं की रुचि भी बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों के स्वागत और व्यवस्था को लेकर अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कई जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन को लेकर खेल विभाग और आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!