सलूंबर जिले के सिपुर गांव में शुक्रवार को महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ दशा माता व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पीपल के वृक्ष की जल चढ़ाकर परिक्रमा की इस दौरान महिलाओं ने माता की कथा सुनी और परिवार की खुशहाली की कामना की पूजन के दौरान महिलाओं ने कच्चे सूत के धागे में दस गांठ लगाकर दशा माता का डोरा तैयार किया और पूजा के बाद उसे धारण किया। मान्यता है कि दशा माता की पूजा करने से घर की नकारात्मक दशा दूर होती है और सुख-शांति व समृद्धि आती है पूजा के दौरान महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर माता को हल्दी, रोली, चावल और प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार के मंगल और उन्नति की प्रार्थना की। गांव में धार्मिक माहौल के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं भी दीं।
यह व्रत हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है और महिलाएं इसे परिवार की सुख-समृद्धि तथा संकटों से मुक्ति के लिए रखती हैं। यह जानकारी तुलसी राम सेवक सिपुर ने दी