सलूंबर में बड़ा हादसा: बाइक सवार फाइनेंस कर्मचारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड में कार्यरत था और फील्ड में कलेक्शन का काम करता था।
हादसे के बाद झल्लारा थाना अधिकारी और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मौका मुहाना किया साथ ही  इटाली खेड़ा चौकी इंचार्ज गोपाल जोशी भी समय पर मौजूद रहे मौके पर मौजूद लोगों की उपस्थिति में पुलिस ने युवक के पास मिले बैग की जांच की। बैग में फाइनेंस कंपनी के दस्तावेज और ₹32,350 नकद बरामद हुए, जो ग्राहकों से की गई रिकवरी की राशि बताई जा रही है। पास में युवक का हेलमेट भी पड़ा मिला। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में नकदी की गिनती की गई।
हादसे में शामिल बाइक का नंबर RJ 26 SW 1600 बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल सलूंबर की मोर्चरी में रखवाया है घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।  फैल गई।
पुलिस के अनुसार मेघवाल बस्ती, सलूंबर निवासी ओवेश खान (21) पुत्र बरकतुल्ला खान भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड में एसएमटी पोस्ट पर कार्यरत था। वह इण्डसइण्ड बैंक से संबद्ध शाखा के अंतर्गत फील्ड में फाइनेंस की रिकवरी का काम करता था। शुक्रवार को वह विभिन्न सेंटर मीटिंग से कलेक्शन लेकर बडावली क्षेत्र से बरोडा की ओर अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहा था।
इसी दौरान बारोल जी मंदिर से पहले पावर हाउस  के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति और लापरवाही से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क किनारे चट्टानों से टकराकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को राजकीय जिला चिकित्सालय सलूंबर की मोर्चरी में रखवाया।  झल्लारा थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल झल्लारा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है

और पढ़ें

error: Content is protected !!